Dark Mode
युवा कवि योगेश की कृति का लोकार्पण रविवार को

युवा कवि योगेश की कृति का लोकार्पण रविवार को

बीकानेर। युवा कवि व्यास योगेश राजस्थानी के पहले कविता संग्रह 'थोड़ी कविता थोड़ा प्रेम पूरी राधा' लोकार्पण रविवार, 2 अप्रैल को स्थानीय धरणीधर रंगमंच पर मध्याह्न 3 बजे होगा। राजस्थान साहित्य अकादमी के सहयोग से प्रकाशित इस कृति का प्रकाशन गायत्री प्रकाशन ने किया है। कार्यक्रम समन्वयक हरीश बी. शर्मा ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी, पत्रकार, साहित्यकार मधु आचार्य 'आशावादी' करेंगे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि व विचारक राजेश विद्रोही, विशिष्ट अतिथि कवयित्री- कथाकार सीमा भाटी होंगे। लोकार्पित कृति पर पत्रवाचन कवि आलोचक आशीष पुरोहित करेंगे। संचालन कवयित्री- कथाकार ऋतु शर्मा करेंगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!