मेहर समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के आय व्यय की बैठक हुई संपन्न
पिपलिया खेड़ा बालाजी मंदिर पर अखिल भारतीय दांगी धर्मशाला में समिति के अध्यक्ष राजेश मेहरा की अध्यक्षता में मेहर समाज की बैठक संपन्न हुई।अध्यक्ष ने बताया कि 3 मई को आयोजित हुए मेहर समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की व्यवस्थाओं में नवाचार सहित संपूर्ण व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी सभी समाज बंधुओं के समक्ष रखी गई। समिति के कोषाध्यक्ष नारायण सिंह ने वर वधु और सामाजिक समाज बंधुओं के द्वारा प्राप्त सहयोग राशि का और व्यय खर्च का बिल वाउचर सहित राशि का पारदर्शिता पूर्ण हिसाब-किताब सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। और शेष बचत राशि को छात्रावास निर्माण हेतु समिति के बैंक अकाउंट में जमा होना बताया।
समिति के सचिव जगदीश प्रसाद मेहर ने बैठक में उपस्थित सभी समाज बंधुओं को सम्बोधित करते कहा कि समाज की एक जुटता ओर सकारात्मक सोच के कारण ही इतना बड़े कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया सका भविष्य में सभी समाज बंधुओं से इस प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई साथ आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया । कार्यक्रम का संचालन सह सचिव मुकेश मेहर के द्वारा किया गया।
यह संपूर्ण जानकारी जिला मीडिया प्रमुख में महेश मेहर के द्वारा दी गई।समिति संरक्षक गोवर्धन लाल ,रामलाल , समिति उपाध्यक्ष बालचंद अध्यापक रटलाई रामनिवास अध्यापक रायपुर,जगदीश चंद अध्यापक रोशनबाड़ी,सत्यनारायण अध्यापक खेजरपुर, सीताराम फतेहगढ़, हेमराज , रामेश्वर डग, नानू राम जी जीरापुर, गिरधारी लाल मागिसपुर,गोवर्धन भूमाडा, राजाराम गरवाड़ा ,काशीराम अध्यापक डूंगरगांव सोयत, गंगाराम पूर्व सरपंच मोल्क्या कला घनश्याम जी रामपुरिया, बजरंग भारती बकानी, लालचंद अध्यापक बराही, नवल किशोर व्याख्याता हिम्मतगढ़, बनवारी लाल व्याख्याता सालोतीया,ईश्वर चंद अध्यापक सुनेल,सुरेश कम्पों०, बिराम मेहर सुवास,सूरज प्रकाश उपसरपंच, युवा प्रमुख राधेश्याम , जुगल मेहर,विष्णु प्रसाद सहित मेहर समाज बंधु मौजूद रहे।