Dark Mode
शेयर बाजार में बढ़ोतरी, अडानी एनर्जी के शेयर भी उछले

शेयर बाजार में बढ़ोतरी, अडानी एनर्जी के शेयर भी उछले

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार 13 अगस्त को हल्की गिरावट के साथ हुई है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद शेयर ऊपर चढ़ने की कोशश कर रहे है। निफ्टी के शेयरों में से कुल 1531 में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि 501 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है। बता दें कि इस दौरान बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 134.27 अंक गिरकर 79,514.65 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 38.65 अंक फिसलकर 24,308.35 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे।


अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से नौ के शेयर में सोमवार को दिन के कारोबार में भारी गिरावट आई थी, जिसने शुरुआती कारोबार में आज वापसी की। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायेद में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,680.51 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।


अडानी कंपनियों के शेयरों में उछाल
अडानी ग्रूप की 10 कंपनियों में से नौ में उछाल देखने को मिला है। हालांकि सोमवार को शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर मंगलवार को छह प्रतिशत बढ़े है। बता दें कि अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपंनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयरों में सोमवार को गिरावट आई थी। हिंडनबर्ग ने शनिवार देर रात जारी अपनी नई रिपोर्ट में कहा था कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धबल बुच ने बरमूडा तथा मॉरीशस में अस्पष्ट विदेशी कोषों में अघोषित निवेश किया था। इस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह ने भी सेबी प्रमुख के साथ किसी भी तरह के वाणिज्यिक लेन-देन से इनकार किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!