दबंगों का बढता आतंक, शिकार हुआ दलित.
लक्ष्मणगढ़। इन दिनों दबंगों का आतंक बढता जा रहा है, जिस कारण गरीब लोगों का जीना दुर्लभ हो रहा है।
भीम सेना के विजय कुमार लवानिया ने बताया कि दबंगों को राजनीतिक संरक्षण, मिलने से आए दिन,मारपीट की घटना से लेकर अवैध रूप से गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते हैं।ना कार्यवाही का भय, ना कानून का डर, संख्या बल से मजबूत होने के साथ पैसे की दम पर करते हैं गरीब लोगों को परेशान, कानून को ठेंगा दिखाते ये दबंग,अपने रसूखदार होने के साथ नेता की नेतागिरी रखते हैं जेब में दबंगों को राजनीतिक पॉवर मिलने से नहीं होती मजबूत कार्यवाही, दबंगों के सामने पुलिस भी बौनी साबित हो कर रह जाती हैं।
मजबूत कार्यवाही नहीं होने के कारण, दबंगों का बढता हैं हौंसला, इनका बढता हौंसला, गरीबों पर कहर बनकर टूटता हैं।
लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में एक दबंग ने परिवार में संख्या बल होने के साथ गरीब दलित रामधन भलाई के मकान व बाडे पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है।
गरीब के पास ना राजनीतिक पॉवर हैं ना संख्या बल, किस दम पर करें इन दबंगों का सामना, जब जिम्मेदार हीं मुंह फेर लेते हैं।
दबंगों के अतिक्रमण का शिकार हुएं बचाने की जुगत लगाने में जुटा दलित, परिवार पूर्व में तहसील परिसर के बाहर धरना एवं आमरण अनशन भी पीड़ित परिवार सहित के द्वारा किया गया ।लेकिन 6 माह के अधिक समय हो जाने के पश्चात भीअभी तक न्याय नहीं मिलने से पीड़ित पक्ष न्याय की आशा में विभिन्न कार्यालयों की चक्कर लगाता घूम रहा है।