क्षतिग्रस्त पुल को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,
सूरतगढ़ . राजकैनाल सूरतगढ़ ब्रांच पर 215 आरडी के पास मानेवाला गांव को जाने वाला पुल पिछले 2 सालों से क्षतिग्रस्त है, ग्रामीणों ने इस पुल की मरम्मत को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सैकड़ों बार अवगत करवा दिया है परंतु इस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ना ही पुल को ठीक किया गया है पुल की जर्जर हालत देखकर इसके ऊपर से गुजरने में भी डर लगता है 2 वर्ष पूर्व एक बजरी से भरा ट्रॉला इस पुल के ऊपर पलट गया था जिसके बाद इसकी हालत और भी खस्ता हो गई है एक तरफ का पुल आधा टूटकर नहर में गिर चुका है जो बचा है उसके ऊपर से छोटे-मोटे वाहन गुजरते हैं जिसमें हर पल खतरा बना रहता है कुछ समय पूर्व एक बैलगाड़ी नहर में गिर गई थी गनीमत रही कि इसमें किसी को चोट नहीं आई वही कुछ रोज पहले अध्यापकों की एक कार पुल की दीवार से टकरा गई थी जिसमें कार बुरी तरह पिचक गई गनीमत रही कि किसी भी अध्यापक को कोई चोट नहीं लगी। आरएलपी के लवप्रीत सिंह के नेतृत्व में गांव के युवाओं ने नहर के किनारे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है ग्रामीणों की मांग है कि सिंचाई विभाग को सूचना के बावजूद भी पुल को सही नहीं किया गया है।