Dark Mode
बड़े ही धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस,तहसीलदार ने किया ध्वजारोहण

बड़े ही धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस,तहसीलदार ने किया ध्वजारोहण

 
बयाना। इस बार उपजिला कलेक्टर अमीलाल यादव को अच्छी प्रशासनिक सेवा के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। जिसके कारण तहसीलदार अमित शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्याजारोहण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार ने बताया कि हमारे मुल्क की आजादी के लिए अनेक वीर सपूतों ने तथा हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। आज का दिन उन महान आत्माओं को याद करने और उनका सम्मान करने का दिन है।हमारे देश की आजादी एकता,विविधता,अनुशासन, अखंड़ता का प्रतीत है जिसके लिए हमारा देश खड़ा है।आगे उन्होंने अपने उद्बोधन में लोगो से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की अपील की।कार्यक्रम में आदर्श विद्या मंदिर के छात्रों ने घोष वादन करते हुए परेड की।अनेक स्कूली बच्चों ने शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन किया तथा अनेक देश भक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कुछ बच्चो ने कन्याभ्रूण हत्या रोकने व सर्जिकल स्ट्राइक से विरोधी मुल्क से प्रतिशोध करने के प्रोग्राम प्रस्तुत किया।प्रोग्राम में शहीद वीरांगनाओं सहित करीब पचास लोगो को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम में सांसद रंजीता कोली, नायब तहसीलदार ममता चौधरी, बी डी ओ जतन सिंह गुर्जर,सीडीपीओ अनिल फौजदार,सीबीईओ रामलखन खटाना,प्रिंसिपल श्रीधर गुर्जर,अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश चंद सिंघल,बलराम कांवर,ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद बबीता जैन ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!