Dark Mode
भारत अमेरिका सहित कई देशों से व्यापार समझौतों पर कर रहा बातचीत: पीयूष गोयल

भारत अमेरिका सहित कई देशों से व्यापार समझौतों पर कर रहा बातचीत: पीयूष गोयल

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत अमेरिका सहित कई देशों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि व्यापार के मोर्चे पर कई देश भारत के साथ जुड़ने को इच्छुक हैं। पीयूष गोयल ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत अमेरिका सहित कई देशों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कई देश व्यापार के मोर्चे पर नई दिल्ली के साथ जुड़ने के इच्छुक हैं। वाणिज्‍य मंत्री ने कहा, ‘आज पूरी दुनिया भारत की ताकत और हमारी विशाल आबादी को पहचानती है। उन्‍होंने कहा कि 140 करोड़ लोग मिलकर एक बहुत बड़ी मांग के साथ एक विशाल घरेलू बाजार बनाते हैं। वाणिज्‍य मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका मार्च से द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा "हम कई देशों, ओमान, यूरोपीय संघ, चिली, अमेरिका, पेरू, न्यूज़ीलैंड के साथ बातचीत कर रहे हैं। कई अन्य देश भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं।" गोयल ने कहा कि अगले दौर की वार्ता के लिए एक अमेरिकी दल 25 अगस्त से भारत आने वाला है। उन्होंने भरोसा जताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का निर्यात पिछले वित्‍त वर्ष के आंकड़ों से अधिक होगा। गोयल ने कहा कि वित्‍त वर्ष 2024-25 में भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात 825 अरब यूएस डॉलर तक पहुंच गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!