Dark Mode
दुनिया को विमान निर्यात करने की तैयारी में भारत

दुनिया को विमान निर्यात करने की तैयारी में भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मिलकर सोमवार को गुजरात में एयरबस विमान निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन सहयोग की सराहना की है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेड्रो सांचेज ने गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) की सुविधा का उद्घाटन किया है। इस उद्घाटन समारोह के बाद उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया को विमान निर्यात करेगा। पेड्रो सांचेज ने भी इसे दोहराते हुए कहा कि भारत स्पेन पर भरोसा कर सकता है।

जानकारी के मुताबिक वडोदरा स्थित इस सुविधा में टीएएसएल और एयरबस संयुक्त रूप से भारतीय वायु सेना के लिए सी-295 सैन्य परिवहन विमान का निर्माण करेंगे। टीएएसएल 40 फ्लाई-अवे सी-295 विमानों का निर्माण करेगा और इसके बाद भारतीय वायु सेना द्वारा खरीदे जाने वाले कुल 56 विमानों के लिए रखरखाव, मरम्मत और परिचालन सहायता और सेवा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि टाटा-एयरबस सहयोग से भारत न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। मोदी ने कहा, "यह पेड्रो सांचेज़ का पहला भारत दौरा है। आज से हम भारत-स्पेन साझेदारी को नई दिशा दे रहे हैं, हम C295 विमान के निर्माण के लिए कारखाने का उद्घाटन कर रहे हैं। इससे न केवल भारत और स्पेन के रिश्ते मजबूत होंगे, बल्कि 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के मिशन को भी बल मिलेगा। मैं टाटा और एयरबस की टीमों को बधाई देता हूं।"

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!