केन्या में बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत ने भेजा राहत सामग्री
नई दिल्ली। केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने केन्या में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता सामग्री भेजने को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 40 टन दवाओं, चिकित्सा आपूर्ति और अन्य उपकरणों से युक्त एचएडीआर सामग्री का दूसरा हिस्सा केन्या के लिए रवाना हो गया है। भारत एक एतिहासिक साझेदारी के लिए खड़ा है।"