Dark Mode
भारत vs वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 आज

भारत vs वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में खेला जाएगा। मैच लॉडरहिल स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर रात 8:00 बजे से शुरू होगा, टॉस शाम 7:30 बजे होगा। 5 टी-20 की सीरीज इस वक्त 2-2 की बराबरी पर है। आज का मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी लेकिन मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

अगर मैच खेला गया तो भारत पर पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 से ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज हारने का खतरा रहेगा। मैच जीतने पर टीम इंडिया वेस्टइंडीज को लगातार दूसरी बार 5 मैचों की टी-20 सीरीज हरा देगी।

आगे स्टोरी में हम दोनों टीमों का टी-20 में हेड टु हेट रिकॉर्ड, पिच कंडीशन, वेदर रिपोर्ट और पॉसिबल प्लेइंग-11 जानेंगे...

तिलक और सूर्या पर फिर दारोमदार रहेगा
टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 में यशस्वी जायसवाल को मौका दिया था। उन्होंने आउट ऑफ फॉर्म ईशान किशन की जगह ली थी, लेकिन एक ही रन बनाकर आउट हो गए थे। चौथे मैच में उनकी नाबाद 84 रनों की पारी के बाद उन्हें फिर मौका मिल सकता है।

सीरीज में भारत की ओर से तिलक वर्मा ने चारों मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 39, 51, 49* और 7* रन की पारियां खेलीं। भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने चौथे टी-20 में 77 रन की पारी खेल भारत की जीत में अहम योगदान दिया।

बॉलिंग में कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 6-6 और युजवेंद्र चहल ने सीरीज में 5 विकेट लिए हैं। तीनों बॉलिंग डिपार्टमेंट की कमान संभालेंगे।वेस्टइंडीज अल्जारी जोसेफ को वापस ला सकती है
वेस्टइंडीज ने तीसरे टी-20 में जेसन होल्डर को बैठाकर रोस्टन चेज को मौका दिया था। होल्डर इंजर्ड थे, उन्होंने फिट होने के बाद चौथे टी-20 में वापसी की। टीम ने पिछले टी-20 में 3 बदलाव किए, लेकिन अब वेस्टइंडीज खराब बॉलिंग को देखते हुे अल्जारी जोसेफ को वापस शामिल कर सकता है।

टॉप ऑर्डर में निकोलस पूरन और बॉलिंग डिपार्टमेंट में अल्जारी जोसेफ पर टीम को सीरीज जिताने की जिम्मेदारी रहेगी।वेस्टइंडीज से 2 ही टी-20 सीरीज हारा है भारत
वेस्टइंडीज और भारत के बीच अब तक 8 टी-20 सीरीज खेली गईं। 6 में भारत और 2 में वेस्टइंडीज को जीत मिली। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2017 में भारत को सीरीज हराई थी। तब वेस्टइंडीज में एक ही टी-20 खेला गया, जिसे भारत ने गंवा दिया था।

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 3 या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज नहीं गंवाई। आज अगर वेस्टइंडीज मुकाबला जीतने में कामयाब रहा तो टीम भारत को पहली बार 2 से ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज हरा देगी।अमेरिका में 5 टी-20 जीता है भारत
अमेरिका में 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप होगा। देश के फ्लोरिडा स्थित स्टेडियम में भी मैच होने हैं, जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज के आखिरी 2 मुकाबले हो रहे हैं। फ्लोरिडा में दोनों टीमों के बीच 7 टी-20 खेले गए, 5 में भारत और महज एक में वेस्टइंडीज को जीत मिली। एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा भी रहा।

भारत को अमेरिका में एकमात्र हार 2016 में मिली थी। उस हार के बाद भारत ने यहां लगातार 5 टी-20 जीते हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!