Dark Mode
भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे सीरीज 24 फरवरी से, जानें पूरा शेड्यूल

भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे सीरीज 24 फरवरी से, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर भी अपना कब्जा करने की होगी। वनडे सीरीज से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 सीरीज का पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 21 रन से जीता था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार करते हुए अगले मैच को 19 रन से जीता। यहां से सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी। अंतिम मुकाबला निर्णायक था, जिसे भारत ने 17 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब दोनों देश तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे, जिसके बाद 6 मार्च से पर्थ में इकलौते टेस्ट मैच की शुरुआत होगी।
वनडे सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में मंगलवार को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों देश 27 फरवरी को होबार्ट में सीरीज का दूसरा मैच खेलेंगे। तीसरा मुकाबला इसी मैदान पर 1 मार्च को आयोजित होगा।
भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का दबदबा रहा है। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच साल 1978 से अब तक कुल 61 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 49 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि 12 मैच भारत ने अपने नाम किए।
भारत-ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम:
24 फरवरी: ब्रिस्बेन, गाबा (सुबह 9 बजकर 20 मिनट से)
27 फरवरी: होबार्ट, बेलेरिव ओवल (सुबह 9 बजकर 20 मिनट से)
1 मार्च: होबार्ट, बेलेरिव ओवल (सुबह 9 बजकर 20 मिनट से)
भारत की वनडे टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), वैष्णवी शर्मा, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, हरलीन देओल, स्नेह राणा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, क्रांति गौड़, काश्वी गौतम।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रा, एलिस पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), निकोला कैरी, किम गार्थ, अलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड, एलिसा हीली, बेथ मूनी, डार्सी ब्राउन।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!