Dark Mode
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार

मुंबई । मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में ऑटो, मेटल और रियलिटी सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 9.30 बजे सेंसेक्स 221.03 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,895.46 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 75.55 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,253.40 पर था।निफ्टी बैंक 152.60 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,217.45 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 36.70 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,004.40 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 10.85 अंक या 0.06 प्रतिशत चढ़कर 16,980.60 पर था। बाजार के जानकारों के अनुसार, "निफ्टी ने 23 अप्रैल को लगातार सातवें दिन भी अपनी बढ़त बरकरार रखी और मजबूती के साथ बंद हुआ, हालांकि आज के सत्र में अस्थिरता बढ़ सकती है।"मेहता इक्विटीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, "आरबीआई के उदार मुद्रास्फीति दृष्टिकोण, एफआईआई की रुचि, फेड की चिंताओं में कमी और यूएस-चीन ट्रेड सेंटीमेंट में सुधार के कारण बाजारों को समर्थन मिल सकता है। निफ्टी अपने 200-डीएमए (24,052) से ऊपर बुलिश बना हुआ है और इसका लक्ष्य 24,858 स्तर है। निवेशकों को 'बाय ऑन डिप्स' रणनीति पर खरीदारी की सलाह दी जाती है।"

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!