Dark Mode
चीन से 1-2 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब नीदरलैंड से मुकाबला

चीन से 1-2 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब नीदरलैंड से मुकाबला

भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और वह सोमवार को यहां चीन से 1-2 से हार गयी। संगीता कुमारी ने सातवें मिनट में मैदानी गोल करके भारत को बढ़त दिला दी थी लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई।
चीन ने गु बिंगफेंग के 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बराबरी की। इसी खिलाड़ी ने 53वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। भारत इससे पहले भुवनेश्वर में तीन फरवरी को चीन से इसी अंतर से हार गया था। उसे नीदरलैंड (1-3) और ऑस्ट्रेलिया (0-3) से भी हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच उसने अमेरिका को 3-1 से हराया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!