Dark Mode
हॉकी में भारत की नई शक्ति! जूनियर महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात

हॉकी में भारत की नई शक्ति! जूनियर महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात

कैनबरा। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे मैच में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया अंडर-21 टीम को 1-0 से हराया। नेशनल हॉकी सेंटर, कैनबरा में खेले गए इस मुकाबले में कनिका सिवाच (32') ने भारत के लिए निर्णायक गोल किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन तीसरी क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में कनिका सिवाच के महत्वपूर्ण फील्ड गोल ने भारत को जीत दिलाई। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-21 के खिलाफ लगातार दो मैच हारे थे, लेकिन इस जीत के साथ भारतीय टीम ने आत्मविश्वास वापस पाया है और बाकी मैचों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखती है। भारत की अगली भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर हॉकी वन लीग क्लब, कैन्बरा चिल के खिलाफ होगी। ये मैच क्रमशः 30 सितंबर और 2 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जिसके बाद भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!