Dark Mode
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर भारत के एक्शन का हुआ असर, क्रैश हुआ स्टॉक मार्केट

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर भारत के एक्शन का हुआ असर, क्रैश हुआ स्टॉक मार्केट

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट का दौर जारी है। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में शुक्रवार 25 अप्रैल को जोरदार गिरावट दिखी है जो 2500 से अधिक अंकों की है। ये गिरावट लगातार दो कारोबारी सेशन में देखी गई है। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में ये गिरावट पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से लगातार हो रही है।इस हमले के बाद पाकिस्कान स्टॉक एक्सचेंज तबाही की कगार पर पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जैसे ही कारोबार की शुरुआत हुई वैसे ही कराची स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स में पाकिस्तान की शीर्ष कंपनियों के शेयर धराशायी होने लगे। इस दौरान केएसई 100 में 2.12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इंडेक्स इस गिरावट के बाद 114,740.29 स्तर पर कारोबार कर रहा है।वहीं पीएसएक्स की वेबसाइट भी कुछ समय के लिए बंद हो गई थी। वेबसाइट बंद होने के बाद इस पर We will be back soon लिखा दिखाई दे रहा था। इस वेबसाइट के बंद होने पर कहा गया कि रुटीन के चलते इसे बंद किया गया है। मगर बार बार शेयर बाजार में होने वाली गिरावट को देखते हुए खुद निवेशक भी खौफ में आ गए है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!