Dark Mode
भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने लिया संन्यास, ओलंपिक में नहीं जीत पाई थीं पदक

भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने लिया संन्यास, ओलंपिक में नहीं जीत पाई थीं पदक

भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने अचानक संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है। दीपा 2016 के रियो ओलंपिक में पदक से चूक गई थीं, उन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया था। 31 वर्षीय दीपा ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली महिला जिमनास्ट बनीं थीं। उनका रियो ओलंपिक के वॉल्ट इवेंट में महज 0.15 पॉइंट से ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना अधूरा रह गया था। वहीं दीपा ने संन्यास को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, बहुत सोच-समझ कर मैंने जिमनास्टिक से संन्यास लेने का फैसला किया है।
ये कोई आसान फैसला नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि ये सही वक्त है। जब से मैं याद कर सकती हूं जिमनास्टिक मेरे जीवन का केंद्र रहा और मैं उतार-चढ़ाव और बीच की हर चीज के लिए आभारी हूं। दीपा ने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था और ऐसा करने वाली भारत की पहली जिमनास्ट बनीं थीं। उन्होंने अपने सफर को लेकर कहा कि, जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे अपनी हर उपलब्धि पर गर्व महसूस होता है। विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना, पदक जीतना और सबसे यादगार, रियो ओलंपिक में प्रोडुनोवा वॉल्ट का प्रदर्शन करना। हमेशा मेरे करियर के शिखर के रूप में याद किया जाएगा। ये पल सिर्फ मेरे लिए जीत नहीं थे, ये भारत की हर उस युवा लड़की की जीत थी जिसने सपने देखने की हिम्मत की, जिसने माना की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कुछ भी संभव है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!