Dark Mode
इन्दौरिया परिवार ने थामा भाजपा का दामन

इन्दौरिया परिवार ने थामा भाजपा का दामन

रतनगढ़। कांग्रेस के पूर्व विधायक व तीन दशक तक रहे जिलाध्यक्ष स्व. पंडित जयदेव प्रसाद इन्दौरिया के सुपुत्र नरेंद्र इन्दौरिया व पोत्र पार्षद निखिल इन्दौरिया ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा का दामन थामा। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात रतनगढ़ पहुंचने पर स्थानीय अशोक स्तंभ के पिता - पुत्र का माल्यार्पण कर व आतिशबाजी कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में महाबीर महर्षि, एस पी पेन्टर, जगदीश प्रसाद सोनी, कमल शर्मा, बंटी भुढाढरा, अनील अजमेरिया, लालचंद रांकावत, कार्तिक पारीक आदि थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!