इंद्रसिंह मेड़तिया बने सुमेरपुर वकील मंडल के अध्यक्ष
सुमेरपुर। वकील मंडल सुमेरपुर के चुनाव संपन्न हुए जिसमें मंडल के अध्यक्ष समेत विभिन्न पदाधिकारी चुने गए। चुनाव में इंदर सिंह मेड़तिया अध्यक्ष चुने गए।
चुनाव अधिकारी हनवंत सिंह राणावत ने बताया कि वकील मंडल सुमेरपुर के चुनाव सम्पन्न हुए जहां चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए देवी सिंह राठौड़ एंव इंद्रसिंह मेड़तिया उपाध्यक्ष,प्रवीण सोलंकी एव विकास परिहार के लिये दावेदारी हुई। जिसमें कुल 156 मतदान हुआ और अध्यक्ष पद पर देवी सिंह राठौड़ को 71 मत एव इंद्रसिंह को 82 मत प्राप्त हुए व उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण सोलंकी को 73 मत एव विकास परिहार को 80 मत प्राप्त हुए। वकील मंडल सुमेरपुर के चुनाव में अध्यक्ष इंद्रसिंह मेड़तिया 11 मतो से विजय हुए तथा उपाध्यक्ष विकास परिहार 7 मतो से जीत हुई।
यह बने निर्विरोध-
वकील मंडल के चुनाव में निर्विरोध सचिव रमणीक त्रिवेदी व सह सचिव नारायणलाल भाटी ,कोषाध्यक्ष संजय खंडेलवाल और पुस्तकालय सचिव रामरतन को चुने गए ।
चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सुबह 8.30 बजे शुरू होकर दोहपर तक सम्पन्न हुए। कुल 97% प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी किशोर खण्डेलवाल , हनवंत सिंह राणावत ,अरविंद सिंह राजपुरोहित , पूर्व सचिव अधिवक्ता महिपाल सिंह राजपुरोहित , पूर्व कोषाध्यक्ष चैतन्यप्रकाश गहलोत ,अंकित अग्रवाल के सानिध्य में हुई ।मतदान गणना के बाद विजय घोषित प्रत्याक्षियों का अधिवक्ताओ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, उक्त कार्यकारिणी वर्ष 2022-2023 के लिये चुनी गई ।