Dark Mode
औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 30 अप्रैल को

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 30 अप्रैल को

भीलवाड़ा। जिले के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने, औद्योगिक निवेशको बढावा देने तथा उद्यमियों/नव उद्यमियों को उद्योग स्थापना हेतु मार्ग दर्शन प्रदान करने हेतु तथा मौके पर BRUPY,PMEGP, RIPS-2019/2022/2024, MSME ODOP, एक जिला एक उत्पाद, लॉजिस्टिक पॉलिसी, एक्सपोर्ट प्रमोशन, डेटा सेन्टर पॉलिसी, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करना, आवेदन पत्र निः शुल्क तैयार कराये जाने हेतु उद्योग विभाग, में 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर/ कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक के के मीणा ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2019/2022/2024, भारतीय साझेदारी अधिनियम,1932, हस्तशिल्पियों/ लघु उद्यमियों /दस्तकारों /बुनकरों के आई.डी.कार्ड (परिचय पत्र) एवं बीमा योजना साथ ही विपणन हेतु ग्रामीण हाट बाजार एवं उद्योग मेलों की जानकारी, औद्योगिक प्रयोजनार्थ भूमि रूपांतरण/आवंटन, एमएसएमई भारत सरकार /राजस्थान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, एक जिला एक उत्पाद ODOP योजनाओं, लॉजिस्टिक पॉलिसी की जानकारी, एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी की जानकारी एवं डेटा सेन्टर पॉलिसी की जानकारी प्रदान की जायेगी। उन्होंने औद्योगिक संगठन, उद्यमियों एवं युवाओं से आग्रह है की अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठायें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!