राज्यपाल से उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने की शिष्टाचार भेंट
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में शनिवार को प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, युवा मामले और खेल तथा सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।