दिव्यांग कैलाश के लिए वरदान बना मंहगाई राहत कैम्प
घर बैठे मिली 5 योजनाओ के लाभ की गारंटी
स्थाई राहत कैम्पों के साथ स्थानीय वार्डों में लगाये जा रहे शिविरों का लाभ प्रत्येक नागरिक घर बैठे प्राप्त कर रहे है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में पात्रता के आधार पर पंजीयन होते ही नागरिकों को लाभ के गारंटी कार्ड हाथ में आते है तो चेहरेे पर खुशियां छा जाती है। मंहगाई राहज कैम्प आमजन के लिए घर बैठे गंगा आने के समान साबित हो रहे है। बिना किसी देरी के केवल जनआधार कार्ड के नम्बरों से योजनाओं में पंजीयन होने से नागरिकों को योजनाओं का लाभ त्वरित मिल रहा है।
नगर निगम कोटा दक्षिण के मंहगाई राहत कैम्प में बुधवार का योजनाओं में लाभ की गारंटी की आशा लिये पहुंचे दिव्यांग कैलाश के जीवनभर को यादगार बन गया जब उसे 5 योजनाओं के लाभ के गारंटी कार्ड सौंपे गये। कैलाश अकेले ही रहते है तथा घर पर ही एक छोटी सी दूकान चलाकर अपनी आजीविका चलाते है जिससे उसे प्रतिदिन 100-200 रूपये की बचत हो जाती है। महंगाई के दौर में इस राशि से गुजारा कर पाना बेहद मुश्किल है। कैलाश को महंगाई राहत शिविर में 5 योजनाओं का पात्र पाया गया एवं उनको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिला है। कैलाश मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि उन्होंने महंगाई राहत शिविर द्वारा हर निशक्त को मजबूत किया है उनको आत्म सम्मान से जीने का मौका दिया है जिसके लिए उन जैसे सभी लोग सरकार के आभारी हैं।