महंगाई राहत कैम्प ल्हास ग्राम पंचायत में हुआ संपन्न
झालावाड़. प्रशासन गांवों के संग अभियान 2023 व महंगाई राहत कैम्प 2023 का आयोजन ग्राम पंचायत ल्हास मुख्यालय पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर आलोक रंजन द्वारा ग्राम वासियों को संबोधित किया गया एवं साथ ही पूर्व विधायक कैलाश मीणा के द्वारा ग्राम वासियों को करते हुए पेंशन योजना चिरंजीवी योजनाए फ्री बिजली योजनाए फ्री राशन योजनाए उज्ज्वला गैस सिलेण्डर 500 रूपयें में उपलब्ध करवाने आदि सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं लाभ वितरण किये गये। कैम्प में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 57 परिवाद प्राप्त हुए जिसमें से 51 परिवादो का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
कैम्प में शिविर प्रभारी जनक सिंह, उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी कैलाश मीणा, हुकुम मीना अधिशासी अभियंता PWD, तहसीलदार भेरूलाल, वं ब्लाॅक काॅर्डिनेटर विकास भील ब्लाॅक अध्यक्ष कांग्रेस रामबिलास मीणा, सरपंच लालचन्द कच्छावा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे|