लोहा में महंगाई राहत कैंप का किया अवलोकन
रतनगढ़ . राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के पंजीकरण हेतु ग्राम पंचायत लोहा में पंचायत समिति रतनगढ़ द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप प्रधान प्रतिनिधि व पीसीसी सदस्य इन्द्राज खीचड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेशचंद्र इंदौरिया व जिला महामंत्री रामनारायण व्यास ने अवलोकन किया।शिविर के अवलोकन में उपखंड अधिकारी अभिलाषा सिंह, तहसीलदार बजरंग लाल व विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों से शिविर में दी जाने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि इंद्राज खीचड़ ने बताया कि शिविर में राजस्थान सरकार की 10 नई योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को जानकारी दी जा रही हैं। वरिष्ठ नेता रमेशचंद्र इंदौरिया ने बताया कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई हैं जिसके कारण महंगाई चरम सीमा पार पंहुच चुकी हैं, इसलिए राजस्थान की लोककल्याणकारी सरकार ने जनता के दर्द को समझते हुए लोगो को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राहत कैम्प का आयोजन किया है।