महंगाई राहत शिविर सारथल में आयोजित
छीपाबडौद. छीपाबडौद उपखण्ड क्षेत्र की सारथल पंचायत में महंगाई राहत में पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने की शिरकत। वही सारथल पंचायत के ग्रामवासियों से अपील की राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण 10 योजनाओं राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाये । मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त कर महंगाई से राहत पावे। शिविर में पूर्व विधायक राठौड़,सारथल सरपंच लोकेंद्र सिंह, नारायण मीणा ने लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरण । वही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि राजस्थान सरकार की योजना सभी वर्गों के लिए मील का पत्थर साबित होगी । शिविर में शिवरी प्रभारी उपखंड अधिकारी धनराज मीणा, महेंद्र मीणा, बाबूलाल टाटू, केदार लाल नागर सहित सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने मौके पर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया।