जैसला में आयोजित हुआ महंगाई राहत कैंप
घंटियाली. समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैसला में शुक्रवार को महंगाई राहत कैंप शिविर प्रभारी एडीएम शिवपाल जाट के नेतृत्व आयोजित हुआ इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेश व्यास द्वारा नियुक्त महंगाई राहत कैंप घंटियाली समिति टीम के प्रभारी किशन राव लूणा ने आमजन से ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए आहान किया और लोगों से अपील कि ज्यादा से ज्यादा योजनाओं के रजिस्ट्रेशन करवाए इस मौके पर बिडियो मोहित दवे, प्रधान प्रतिनिधि सोमराज बिश्नोई, सरपंच प्रतिनिधि हनुमान बिश्नोई,अलसी पंचारिया, जेपी विश्नोई आदि मौके पर उपस्थित रहे।