खंडार में महंगाई राहत शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिल रहा फायदा
छाण. शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत खंडार में प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत शिविर आयोजित किया गया। सांख्यिकी निरीक्षक सतीश कुमार बेरवा ने बताया कि शिविर के दौरान 24 आवासीय भूमि के पट्टे जारी किए गए। शुभम साहू का जन्म प्रमाण पत्र, राम लखन माली, रजनी कहार, लोकेश कुमार गुप्ता, नीरज महावर, हनुमान मीणा, महावीर कहार के विवाह प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अलावा पप्पूड़ी देवी निवासी खंडार,सोहन लाल निवासी अनियाला ,व्यक्तियों को महंगाई राहत शिविर में विभिन्न 07 योजनाओं में रजिस्ट्रेशन किया गया एवं गारंटी कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर तहसीलदार तुलसीराम शर्मा, नायव तहसीलदार बसंत कुमार शर्मा, पंचायत राज विभाग के सहायक अभियंता राधेश्याम शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र शर्मा,सरपंच हंसराज बेरवा, पटवारी अमन कुमार,एवं अन्य सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।