Dark Mode
लोढियाणा पंचायत में महंगाई राहत कैंप का आयोजन 

लोढियाणा पंचायत में महंगाई राहत कैंप का आयोजन 

आमेट. लोढीयाणा ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग व गहलोत सरकार की अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाएं का महंगाई राहत कैंप गुरुवार को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।
दोनों शिविरों का विधिवत उद्घाटन शिविर प्रभारी एसडीएम मैडम सुश्री रक्षा पारीक, तहसीलदार देवा लाल, नायब तहसीलदार सीताराम बोलीवाल, प्रदेश सचिव योगेंद्र सिंह परमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमेट अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा किया गया।
शिविर में ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक सम्मिलित होकर अपना विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में पंजीयन कराया व महंगाई से राहत बचत के भागीदार बने ।
ग्राम पंचायत लोढीयाणा सरपंच हीरा लाल सालवी ने सभी अतिथियों व प्रशासनिक कर्मियों का हार्दिक स्वागत किया ।
ग्रामीण जनों व महिलाओं का उचित मार्गदर्शन व सेवा करने के लिए कांग्रेसजन  रत्नेश आमेटा, जिला महासचिव जगदीश हाडा, पूर्व सरपंच कैलाश सालवी, ब्लॉक युवा अध्यक्ष देव किशन पालीवाल, संगठन महामंत्री  भभुत सिंह, किशन सिंह, जीलोला मंडल अध्यक्ष भीम राज बेरवा, जीलोला सरपंच रामलाल गुर्जर, किशन गुर्जर वीर वास, मांगीलाल आमेटा, नारायण गाडरी, चुन्नी लाल जाट, गिरधारी सिंह, ब्लॉक प्रवक्ता प्यारे लाल कुमावत, चतुर्भुज गुर्जर व जिला महासचिव लक्ष्मण गुर्जर आदि कई वरिष्ठ कांग्रेस जन कैंपों में अपनी सेवा देते रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!