Dark Mode
महंगाई राहत कैम्प शिविर का आयोजन 24 अप्रैल से होगा

महंगाई राहत कैम्प शिविर का आयोजन 24 अप्रैल से होगा

 

फलोदी .  उपखण्ड में पंचायत स्तर पर 24 अप्रेल से 30 जून तक "महंगाई राहत कैंप " प्रशासन गांवों के संग अभियान का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो दिवसीय शिविर लगाकर होगा।   शिविर की तैयारी व दिशा निर्देशों हेतु पंचायत समिति सभागार में क्षेत्र के समस्त जन प्रतिनिधियों यथा पंचायत समिति सदस्य ,सरपंच ,ग्राम विकास अधिकारी ,कनिष्ठ सहायक ,पटवारी आदि की बैठक उपखंड अधिकारी डॉ॰ अर्चना व्यास ,विकास अधिकारी नारायण सुथार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में विकास अधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार राज्य की संवेदनशील ,पारदर्शी ,जवाबदेह सरकार की प्रतिबधता को दोहराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं ,फ्लेगशिप योजनाओं ,तथा राज्य के बजट 2023-24 के प्रावधानों को जन जन तक पहुंचाने के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायतों में आगामी 24 अप्रेल से दो दिवसीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लगभग 30 विभागों द्वारा अपनी सेवाएं मुहैया करवाई जाएगी। जिसमें मुख्यतः गैस सिलेंडर योजना ,मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना ,मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पेकेट योजना ,मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (25 दिवस अतिरिक्त ) ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन मासिक 1000/- रुपये करवाना ,चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ,चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना ,कामधेनु पशु बीमा योजना आदि में पंजीकरण कर हाथों हाथ लाभान्वित किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी ने नामांतरण करण ,भूमि विभाजन ,भू प्रबंधन संबंधी ,धारा 136,सीमा व रास्ते संबंधी ,राज्य सरकार व निजी व्यक्तियों के मध्य विचाराधीन विवाद संबंधी मामलों का निपटारा शिविर के दौरान किया जाएगा। पूर्व में आयोजित शिविरों में शेष रहे राजस्व प्रकरणों का भी निपटारा किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार हुक्मीचंद  ,अतिरिक्त विकास अधिकारी पन्नालाल माली ,सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश आशिया ,प्रेम रतन दवे ,सरपंच मोहम्मद अली ,भैरू सिंह ,शम्भू खान ,पंचायत समिति सदस्य करना राम ,भूरा राम ,अब्दुल रहमान ,ग्राम विकास अधिकारी नन्द किशोर ,धन राज शर्मा ,हनुमान राम आदि ने भाग लिया

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!