Dark Mode
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने किया 'सुजस' क्विज के विजेताओं को सम्मानित

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने किया 'सुजस' क्विज के विजेताओं को सम्मानित

युवाओं में ज्ञान और जागरूकता बढ़ा रही है 'सुजस' प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: आयुक्त, सूचना एवं जनसंपर्क

जयपुर। राजस्थान सरकार की मासिक पत्रिका ‘सुजस’ में आयोजित होने वाली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं के सम्मान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष सम्मान समारोह और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राकेश शर्मा द्वारा विजेताओं को बधाई देते हुए प्रमाण-पत्र व राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित साहित्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयुक्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राकेश शर्मा ने कहा कि ‘सुजस’ पत्रिका राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं समसामयिक विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं एवं पाठकों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ जागरूकता भी बढ़ रही है। उन्होंने विजेताओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनके अनुभव जाने तथा उन्हें निरंतर अध्ययन एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विजेताओं ने साझा किए अपने अनुभव
संवाद के दौरान विभिन्न जिलों से आए विजेताओं ने अपने अनुभव साझा किए। विजेताओं ने बताया कि सुजस ई-बुलेटिन और मैगजीन के माध्यम से उन्हें राजस्थान के इतिहास, कला-संस्कृति और समसामयिक विकास कार्यों की प्रामाणिक जानकारी एक ही जगह मिल जाती है। क्विज प्रतियोगिता ने उनके भीतर न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा की है, बल्कि उनके सामान्य ज्ञान को भी मजबूत किया है।
इन्हें मिला सम्मान
समारोह में राकेश कुमार लववंशी, झालावाड़, अंकित मालव, कोटा, कमल वर्मा, जयपुर, रामस्वरुप मिर्धा, कुचामन-डीडवाना, सांवरमल सिहाग, चूरू, नीलम सवाई सिंह जग्गुका, जयपुर, शुभम कुमार शर्मा, जयपुर आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) गोरधन लाल शर्मा, अतिरिक्त निदेशक (पत्र पंजीयन) सु नर्बदा इंदौरिया, वित्तीय सलाहकार रोहताश सिंह यादव, व संपादक, सुजस अजय कुमार सहित सुजस टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!