Dark Mode
कार्मिकों का डेटा ईएमएस साफ्टवेयर पर अपडेट करने की दी जानकारी

कार्मिकों का डेटा ईएमएस साफ्टवेयर पर अपडेट करने की दी जानकारी

गंगानगर। पंचायत राज चुनाव नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु कार्मिकों का डेटा ईएमएस साफ्टवेयर पर अपडेट किये जाने सम्बन्धी प्रशिक्षण वैब एक्स के माध्यम से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में परमजीत सिंह जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी, राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र एवं डीओआईटी से अजय कुमार, अध्यापक अजय मेहता, मलकीत सिंह, वीरपाल, बलजीत सिंह ढिल्लों, कृष्ण लाल बसल, मनजोत सिंह, गुरमीत सिह द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। इन दौरान ईएमएस पोर्टल पर लॉग इन करना, पासवर्ड बदलना, ऑफिस सम्बन्धी जानकारी अपडेट करना व कर्मचारियों की जानकारी को अपडेट करना कर्मचारियों का स्थानान्तरण होने की स्थिति में कर्मचारी को ट्रासफर आउट व ट्रांसफर इन करना, कर्मचारी की मृत्यु अथवा सेवानिवृत्ति की स्थिति में सम्बधित कैटेगरी को अपडेट करना नवनियुक्त कार्मिकों को एड करना इत्यादि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के निर्देशानुसार उक्त कार्य दिनाक 13 फरवरी 2026 तक किया जाना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!