Dark Mode
कब-बुलबुल व स्काउट-गाइड का दीक्षा संस्कार कार्यक्रम संपन्न

कब-बुलबुल व स्काउट-गाइड का दीक्षा संस्कार कार्यक्रम संपन्न

उदयपुर। शहर के अंबामाता स्थित महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में बुधवार को कब-बुलबुल व स्काउट-गाइड का दीक्षा संस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अतिथि सीओ स्काउट सुरेंद्र कुमार पांडे व सीओ गाइड विजयलक्ष्मी वर्मा ने कब-बुलबुल व स्काउट गाइड को स्कॉर्फ पहनाया और विद्यालय में चल रही राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड, बनी टमटोला, कब- बुलबुल, स्काउट-गाइड गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए स्काउट-गाइड की अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।ं कब मास्टर कुंज बिहारी मेनारिया व महेंद्र सिंह झाला ने कब बालकों को, फ्लॉक लीडर सु सना खानम ने बुलबुल को तथा स्काउट मास्टर सुनील पालीवाल ने स्काउट-गाइड को प्रतिज्ञा दिलाईं। विद्यालय प्राचार्य योगेंद्र कटारे ने अतिथियों का आभार जताते हुए स्मृति चिह्न के रूप में तुलसी के पौधे भेंट कियें। कार्यक्रम का संचालन कब मास्टर कुंज बिहारी मेनारिया ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!