जिला कारागृह का किया निरीक्षण
दौसा . राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दौसा के सचिव एवं अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश, दौसा प्रेमलता सैनी द्वारा गुरूवार को जिला कारागृह, दौसा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृहों की सफा व्यवस्था, भोजन एवं चिकित्सा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले एवं कैजुअल अफेण्डर से संवाद कर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता स्कीम प्ली बारगेऋृनग तथा बंदियों के अधिकारों की जानकारी प्रदान की ग। सचिव द्वारा बंदियों को दौसा जिले में खुले लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम के बारे में बताते हुए कहा कि दौसा मुख्यालय पर स्थित न्यायालयों में किसी बंदी का अधिवक्ता नहलृ होने पर उनकी डिफेंस हेतु लीगल एड डिफेंस काउन्सिल स्कीम के तहत निःशुल्क अधिवक्ता की सेवाएँ उपलब्ध करा जा रही हैं तथा दौसा मुख्यालय के बाहर स्थित न्यायालयों हेतु बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता स्कीम के तहत पैनल अधिवक्तागण की निःशुल्क सेवाएँ उपलब्ध करा जाती है। निरीक्षण के दौरान दो बंदियों द्वारा उनके प्रकरण में पैरवी हेतु अधिवक्ता नहलृ होना बताया जिस पर उक्त बंदियों से निःशुल्क विधिक सहायता स्कीम के फार्म भरवाये गये।