Dark Mode
चुनाव को लेकर मतदान बूथो का किया निरीक्षण

चुनाव को लेकर मतदान बूथो का किया निरीक्षण

सरवाड़। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को सरवाड़ तहसीलदार हरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौर कर मतदान बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जानकारी के अनुसार तहसीलदार हरेंद्र सिंह ने ग्राम भाटोलाव, सोहनपुरा, हींगतड़ा, लल्लाई, अजगरा पहुंचकर बूथ निरीक्षण किया व बूथ पर आवश्यक सुविधाओ की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आदर्श आचार संहिता की पालना करने की समझाइश की ओर ग्रामीणों को बताया कि चुनाव के चलते जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। तहसीलदार ने शिलालेख पट्टिका को ढकने एवं राजकीय व सार्वजनिक स्थानों पर राजनैतिक झंडे पोस्टर नही लगाने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति उलंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान गोपाल लाल धाकड़ भी साथ में रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!