रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया प्रेरित
बीदासर। नगर पालिका परिसर में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कलक्टर के निर्देश पर 23 से 27 अक्टूबर तक 5 दिवसीय मतदाता पंजीकरण हेतु स्वीप गतिविधि के रूप में विशेष अभियान के अंतर्गत रंगोली बनाकर आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया गया, तथा निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान की सपथ दिलाकर जागरूक किया। इस दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, कनिष्ठ लेखाकार राजेंद्र सिंह पंवार, कमलेश चोटिया, राजेंद्र कुमार, संजू देवी, श्यामा देवी, विजेश रैगर, शकील बल्खी, भारत, जमादार अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।