शांति एवं काननू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
पाली। जिला मजिस्ट्रेट एलएन मंत्री ने एक अप्रैल को शीतला सप्तमी के आयोजन को लेकर समस्त उपखंड मजिस्ट्रेट को अपने अपने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था आवश्यक रूप से बनाए रखने के निर्देश जारी किए है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि एक अप्रैल को समस्त गांवों एवं कस्बों में शीतला सप्तमी के मेले के आयोजन के साथ ही गैर निकाली जाएगी। इन आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस जाब्ता लगाने के साथ ही क्षेत्र में प्रभावी पर्यवेक्षण एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए।