Dark Mode
ईदुलजुहा पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश

ईदुलजुहा पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश

झालावाड़। आगामी 07 जून को ईदुलजुहा पर्व मनाया जाएगा। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट अजय सिंह राठौड़ ने आदेश जारी कर उक्त त्यौहार के दौरान जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट व तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांवों एवं कस्बों में विशेष ध्यान देकर कानून एवं शांति व्यवस्था सहित निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वे मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त सतर्कता रखेंगे। समस्त नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में रहकर उक्त त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट व तहसीलदार के निर्देशानुसार कार्य करेंगे। साथ ही कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगें। वहीं समस्त अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क एवं समन्वय बनाए रखेंगे तथा प्रत्येक छोटी-बड़ी घटना की जानकारी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को देंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!