Dark Mode
कार्मिकों की सूचना 31 जनवरी तक भिजवाने के निर्देश

कार्मिकों की सूचना 31 जनवरी तक भिजवाने के निर्देश

सीकर, मुहम्मद सादिक। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई ने कोषाधिकारी सीकर, नीमकाथाना को निर्देशित किया है कि निर्वाचन विभाग द्वारा आगामी लोकसमा आम चुनाव 2024 में मतदान एवं मतगणना दलों के गठन के लिए कर्मचारियों का डाटाबेस तैयार करने के दिशा-निर्देश प्रदान किये गये है। उन्होंने निर्देश दिये है कि समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को कार्मिकों की सूचना उपलब्ध करवाने के लिए पूर्व में निर्देश जारी किये गये थे लेकिन आदिनांक तक अधिकांश सूचनाएं अप्राप्त है। उन्होंने कहा है कि सूचना नहीं उपलब्ध करने वाले आहरण वितरण अधिकारियों को आप पुनः निर्देशित करते हुए 31 जनवरी 2024 तक समस्त कार्मिकों का माह दिसम्बर 2023, जनवरी 2024 के वेतन के अनुसार की प्रमाणित प्रति मय गृह विधानसभा की सूचना हार्ड कॉपी संकलन कर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी, सीकर को उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही समस्त आहरण वितरण अधिकारी सूचना के साथ यह प्रमाण पत्र भी भिजवायें कि उनके अधीनस्थ सभी कार्मिकों की सूचना उनके द्वारा उपलब्ध करवा दी गई है। अन्यथा सूचनाएं नहीं भिजवाने वाले कार्यालयों का माह जनवरी 2024 का वेतन भुगतान नहीं किया जावे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!