Dark Mode
इंटेल ने संतोष विश्वनाथन को भारत के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक किया नियुक्त

इंटेल ने संतोष विश्वनाथन को भारत के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक किया नियुक्त

दिल्ली। कंप्यूटर चिप विनिर्माता इंटेल ने संतोष विश्वनाथन को भारत के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। विश्वनाथन करीब 21 वर्ष से कंप्यूटर चिप विनिर्माता इंटेल से जुड़े हैं।

इंटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘ इंटेल ने इस साल मार्च में भारत की तीव्र वृद्धि तथा व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपने एसएमजी (बिक्री, विपणन और संचार समूह) संगठन के भीतर उसे एक अलग क्षेत्र के तौर पर मान्यता देने की घोषणा की थी। संतोष विश्वनाथन नवगठित भारत क्षेत्र का नेतृत्व करेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!