तूमडा में सघन मतदाता जागरूकता अभियान का किया आयोजन
छीपाबडौद - बारां. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संस्थान नेहरू युवा केंद्र बारां द्वारा जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर के निर्देशानुसार चेतन प्रकाश रावल द्वारा ग्राम तुमड़ा में सघन मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में भाग संख्या 31 के बूथ लेवल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़ावे,उसके लिए स्वयं वोटर हेल्पलाइन एप से फॉर्म नंबर 6 भरे या संबंधित बीएलओ से संपर्क करके अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। उपस्थित लोगों को हेल्पलाइन नंबर 1950 के बारे में भी जानकारी दी गई साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में अपना मतदान निष्पक्ष रूप से करने के बारे में जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान में संस्था द्वारा 25 युवाओं का चयन किया गया और उन्हें बीएलओ द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया । प्रशिक्षित युवा मतदाताओ को मोटिवेशन करेंगे और इस अभियान में कुल 125 युवाओं को सम्मिलित करेंगे। कार्यक्रम में टीम द्वारा घर घर जाकर भी लोगों को प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदीप अग्रवाल, राजेन्द्र योगी, चेतन मेघवाल, देवी शंकर नागर, मोनीषा शर्मा और गांव के युवा मतदाता रणजीत मीणा, रमेश मीणा, विकास, राजेश, भूली बाई, रामप्यारी बाई, कलावती, रजनी, राधेश्याम शर्मा, मुकेश, दीपक, राधिका, घनश्याम मीणा आदि लोग उपस्थित रहे।