अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने 14 केंद्रों के अध्यक्ष एवम सचिवों को दिलाई शपथ
फलोदी . महावीर इंटरनेशनल फलोदी केंद्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमचंद शर्मा , सचिव मुकेश कोठारी, सह सचिव विकास नाहटा व नए सदस्य महावीर भंसाली ने जोधपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद की शपथ लेते हुए सेवा कार्य में सदैव तत्पर रहने की बात कही।
महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल कुमार जैन व अंतरराष्ट्रीय सचिव अशोक गोयल ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक मनीषा पवार ने महावीर इंटरनेशनल के द्वारा चलाए जा रहे ' कपड़े की थैली मेरी सहेली' अभियान को जोधपुर में पूर्ण समर्थन देने की बात कही तथा उन्होंने कहा कि इस को जन-जन तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास हमारे द्वारा किया जाएगा। यह अभियान निश्चित तौर से पर्यावरण के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जॉन चेयरमैन सभी ने इस अभियान का समर्थन करते हुए सभी केंद्रों को इस जनजागृति अभियान में तेजी दिखाने की बात कही।