Dark Mode
झालावाड़ में 18 अक्टूबर को सायं 5 बजे तक बंद रहेगा इन्टरनेट

झालावाड़ में 18 अक्टूबर को सायं 5 बजे तक बंद रहेगा इन्टरनेट

झालावाड़। झालावाड़ मुख्यालय पर 18 अक्टूबर 2024 को राजपूत समाज द्वारा सम्राट मिहिर भोज की जयन्ती के अवसर पर वाहन रैली एवं आम सभा का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। गुर्जर समुदाय द्वारा इस रैली एवं आम सभा का विरोध किये जाने की संभावना के कारण आपसी टकराव की स्थिति से लोक आपात के विपरित रूप से प्रभावित होने एवं लोक सुरक्षा भंग होने तथा कानून व्यवस्था की स्थिति प्रतिकूल रूप से बाधित होने की आंशका उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए संभागीय आयुक्त कोटा डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार झालावाड़ जिले की समस्त सीमा क्षेत्र में 17 अक्टूबर 2024 को सायं 7 बजे से 18 अक्टूबर 2024 को सायं 5 बजे तक लीज लाईन व ब्रॉड बैण्ड को छोड़कर टूजी, थ्रीजी, फोरजी डाटा, इन्टरनेट सर्विस, बल्क एसएमएस व एमएमएस की सेवा बन्द रहेगी। उक्त प्रतिबन्धात्मक आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!