Dark Mode
महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों का साक्षात्कार 16 सितम्बर तक

महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों का साक्षात्कार 16 सितम्बर तक

सवाई माधोपुर। अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ सवाई माधोपुर के आदेशानुसार नगर परिषद क्षेत्र सवाई माधोपुर के महत्मा गांधी सेवा प्रेरकों के चयन के लिए 14 सितम्बर से 16 सितम्बर, 2023 तक समिति का गठन किया गया है।
चयन समिति में उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी को अध्यक्ष, नगर परिषद आयुक्त होतीलाल मीना को सदस्य सचिव, उपखण्ड स्तरीय संयोजक तोताराम खंगार सदस्य, उपखण्ड स्तरीय सहसंयोजक गुरूचरण वाल्मिकी सदस्य तथा शांति एवं अहिंसा निदेशालय द्वारा नामित मनीष जैन को गैर सरकार सदस्य नियुक्त किया है।
उप जिला कलक्टर अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि उक्त कमेटी के अधिकारियों की अनुपस्थिति में सहयोग के लिए नायब तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा को उपखण्ड अधिकारी के सहायोग के लिए, सहायक अभियंता नगर परिषद नीलम कोठारी को आयुक्त के सहयोग के लिए नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 1 से 20 के साक्षात्कार 14 सितम्बर को, वार्ड नम्बर 21 से 40 तक के साक्षात्कार 15 सितम्बर को एवं वार्ड नम्बर 41 से 60 के साक्षात्कार 16 सितम्बर को पंचायत समिति सभागार में कार्यालय समय पर होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!