Dark Mode
40 कंपनियों की 2000 रिक्तियों के लिए होगा साक्षात्कार

40 कंपनियों की 2000 रिक्तियों के लिए होगा साक्षात्कार

चूरू। रोजगार सेवा निदेशालय की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोइन्का टाऊन हॉल में हो रहे शिविर में 40 निजी कंपनियों द्वारा 2000 रिक्त पदों के लिए स्थानीय युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे और मौके पर ही उनका चयन किया जाएगा। रोजगार विभाग की सहायक निदेशक वर्षा जानू ने बताया कि रोजगार सेवा निदेशालय राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, चूरू द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सहायता शिविर का आयोजन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से मातुश्री कमला गोयनका टॉउन हॉल, चूरू में होगा। इसमें राज्य के 8वीं पास से लेकर स्नात्तकोत्तर उपाधि प्राप्त शिक्षित बेरोजगार आशार्थियों को निजी क्षेत्र यथा ई-कॉमर्स, बैंकिंग, सेल्स मार्केटिंग, सुरक्षा, बीमा इत्यादि में रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।

 

इस शिविर में सुजलोन एनर्जी लि., चैतन्य इण्डिया फिन क्रेडिट प्रा.,बीआरआईएम कम्पनी, एच.आर. जेम्स कम्पनी, नवभारत फर्टिलाईजर्स, बजाज एलियान्ज, एल एण्ड टी कम्पनी, एसआईएस लि., पोस्ट ऑफिस पेमेन्ट बैंक, फिन क्रेडिट प्रा.लि., जीवन बीमा निगम, एसबीआई जीवन बीमा इत्यादि सहित लगभग 40 कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर लगभग 2000 रिक्तियों के लिये साक्षात्कार के माध्यम से रिक्त पदों के विरूद्ध बेरोजगार आशार्थियों का चयन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त स्वरोजगार, ऋण योजना तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में राजकीय विभागों यथा जिला उद्योग केन्द्र, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आरएसएलडीसी विभाग, अनुजा निगम द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा।

 

जानू ने बताया कि बेरोजगार आशार्थी अपने मूल शैक्षणिक/ फोटोयुक्त पहचान पत्र दस्तावेज मय प्रतिलिपि व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार सहायता शिविर में भाग ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिये आशार्थी जिला रोजगार कार्यालय, चूरू में सम्पर्क कर सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!