Dark Mode
अपहरत बच्चे को बचाना जागरूकता का परिचयः बिहाणी

अपहरत बच्चे को बचाना जागरूकता का परिचयः बिहाणी

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी ने बताया कि अपहरण हुए बच्चे को 6 बहादुर युवकों द्वारा बचाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। उन बहादुर युवकों को विधायक बिहाणी द्वारा एसडी कॉलेज परिसर में गुरूवार को सम्मानित किया गया।
बिहाणी ने बताया कि गंगानगर के जागरूक युवाओं तथा पुलिस प्रशासन ने मिलकर तत्परता दिखाई एवं तकनीक का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि जयदीप सोनी और अर्जुन ने मिलकर जो बहादुरी दिखाई और अपनी मोटरसाईकिल से टक्कर मारकर उन्हें गिराकर अन्य युवाओं की मदद से अपहरणकर्ताओं को काबू किया। यह एक बहादुरी का काम था तथा एक बालक का जीवन खतरे में था लेकिन इनकी बहादुरी व पुलिस की तत्परता से उन्हें पकड़ लिया गया।
मैं विधायक एवं श्रीगंगानगर का नागरिक होने के नाते सारे गंगानगर की तरफ से इनका सम्मान करता हूॅ तथा दूसरे अन्य युवाओं व गंगानगर के अन्य जागरूक लोगों से अपील करता हूॅ कि आपकी जागरूकता इस गंगानगर को महाराजा गंगासिंह जी के सपनों का गंगानगर पुनः बनाने में अपना योगदान देगी। जरूरत है ऐसे बहादुर नोजवानों की जो गंगानगर को अपराधियों व नशे पर रोक लगाने में मददगार बनें।
इस अवसर पर सुशील अरोड़ा, प्रेम कालड़ा, चन्द्रशेखर, अश्वनी कारगवाल, प्रेम घोडेला, मनीष प्रजापत, केशव गुप्ता, कपिल असीजा, संदीप घोडेला, मनीष गर्ग सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!