Dark Mode
डूंडलोद के पोस्ट ऑफिस में इन्वर्टर भेंट किया

डूंडलोद के पोस्ट ऑफिस में इन्वर्टर भेंट किया

 
 
झुंझुनूं । ग्राम डुण्डलोद में बिजली की कटोती के चलते आम आदमी के काम समय पर नही होने से सभी को परेशानी का सामना करना पड रहा था जिसे देखते हुए गोयनका स्कुल पूर्व सहपाठी समूह 1967-74 के सुभाष भूत के सौजन्य से गांव के पोस्ट ऑफिस मे एक इनवर्टर प्रदान कर आ रही समस्या का निदान किया । सुभाष भूत समय-समय पर लोगों की मदद कर अपनी सेवाये देते रहते हैं। इस सेवा के लिए पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर प्रेम कुमार, पोस्टमेन सुमित कुमार, बनवारी लाल ने सुभाष  भूत का आभार व्यक्त किया। गोयनका स्कूल पूर्व सहपाठी समूह के शंकर लाल शर्मा शिव सेना सम्भाग प्रमुख सीकर, मांगीलाल, हुसेन खाँन मो० सबीर, सतु सिंह उदावत, मो० रफिक सिक्का, गोपल जीनगर सीता राम जीनगर, रामजी लाल जागीड, श्रवण कुमार मास्टर (वृक्ष मित्र) मो० इकबाल, रामनाथ ढाका, मुरारी लाल पोदार सभी मित्र उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!