Dark Mode
सेबी की ओर से निवेशक जागरूकता सेमिनार का आयोजन

सेबी की ओर से निवेशक जागरूकता सेमिनार का आयोजन


सीकर। सोभासरिया महाविद्यालय में निवेशक जागरूकता के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक रहने एवं निवेश करने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मुंबई एक्सचेंज की आरपी एवं पगडंडी ग्रुप की सीईओ अलका पारीक ने विद्यार्थियों को भविष्य में की जाने वाली बचत और निवेश करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोखिम भरे निवेश से बचने तथा सुरक्षित एवं स्मार्ट निवेश करने की सलाह दी तथा साथ ही आय को बढ़ाने तथा निवेश में अच्छा रिटर्न प्राप्त करने के गुर भी बताए। ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप षर्मा व सोभासरिया महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मैनेजमेंट विभाग के डॉ. बिनीत सिन्हा, सविता, राजेश अग्रवाल एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!