मुख्यमंत्री को दिया माली महासंगम आने का निमंत्रण
जयपुर, माली सैनी समाज की ओर से 4 जून 2023 को विधाधर नगर स्टेडियम में समाजिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है ।आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थान माली महासभा के अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी ने निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में आने का न्योता दिया । इस अवसर प्रदेश माली सैनी महासभा के कोषाध्यक्ष सागर मावर महामंत्री मनोज अजमेरा बाबूलाल सैनी राम सिंह सैनी शकंर लाल सैनी छात्र नेता किरोड़ी लाल सैनी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे