Dark Mode
खेत में आग से सिंचाई के पाइप व चारा जला

खेत में आग से सिंचाई के पाइप व चारा जला

नाहरगढ. कस्बे के गिगचा रोड के निकट स्थित एक खेत की नोलाईयो में आग लगने से दूसरे खेत में आग की चपेट में आने से पाइप व चारा जल गया। थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि पोली हाउस मालिक जुगलकिशोर मंगल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके पड़ोस के खेत में नोलाइयो में आग लग गई। जो कि आग फैलकर उनके खेत में पोली हाउस के निकट तक आ गई। ऐसे में वहां रखे लगभग 25 सिंचाई के पाइप चपेट में आने से जल गए। वही वहां पर गायों के लिए रखा चारा भी पूरा जल कर खाक हो गया। वह तो समय रहते पता चलने पर बड़ी मशक्कत से आग बुझाई। अन्यथा पोली हाउस में भी बड़ा नुकसान होता। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!