फॉर्मूला वन के चैंपियन लुईस हैमिल्टन को डेट कर रही हैं सोफिया वर्गारा ?
टेलीविजन सीरीज 'मॉडर्न फैमिली' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री सोफिया वर्गारा को मंगलवार को लंच डेट पर स्पॉट किया गया। अभिनेत्री किसी और नहीं बल्कि फॉर्मूला वन के सात बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन के साथ लंच डेट पर गई थीं। सोफिया और लुईस के लंच डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से दोनों सितारों के डेटिंग की अफवाहों ने आग पकड़ ली है। TMZ के अनुसार, सोफिया और लुईस न्यूयॉर्क शहर के एक रेस्टोरेंट में लंच डेट पर गए थे। दोनों रेस्टोरेंट की खिड़की के पास एक टेबल पर बैठे थे। इस दौरान सोफिया काफी खुश थीं। वह लुईस के साथ बातचीत में मशगूल थीं कि उन्हें अपने खाने की तरफ देखने का भी समय नहीं मिला।