Dark Mode
उत्तरी गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में 39 लोगों की मौत: अधिकारी

उत्तरी गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में 39 लोगों की मौत: अधिकारी

उत्तरी में गाजा में शनिवार को इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम से 39 लोगों की मौत हो गई। फलस्तीन और अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजा शहर के अल-अहली अस्पताल के निदेशक फदेल नाईम ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि अस्पताल में तीन दर्जन से अधिक शव पहुंचे हैं।

गाजा में मौजूद आपातकालीन समूह फलस्तीनी सिविल डिफेंस ने कहा कि उसने गाजा शहर के पूर्वी इलाके में इजराइली हमले से प्रभावित एक इमारत से लगभग इतनी ही संख्या में शव निकाले हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!